Anonymous · नंबर कभी शेयर नहीं होता

किसी से बात करनी है? कोई सुनने वाला यहाँ है।

कभी-कभी सलाह नहीं, बस कोई सुनने वाला चाहिए। Talk Yaaro पर आप verified, परवाह करने वाले listeners से anonymous होकर बात कर सकते हैं — वॉइस कॉल पर, चैट में, या लाइव ऑडियो रूम में फ्री में सुनकर। हिंदी, English और 10 और भारतीय भाषाओं में।

  • नंबर कभी नहीं दिखता
  • कॉल रिकॉर्ड नहीं होती
  • Verified listeners

Hinglish mein: jab bas kisi se baat karni ho, Talk Yaaro par verified listeners se anonymous call ya chat kar sakte hain. Aapka number kabhi share nahi hota aur call record nahi hoti.

कब काम आता है

जब बस कोई सुन ले

न कोई फ़ॉर्म, न इंतज़ार, न भारी-भरकम बातें। बस दूसरी तरफ़ एक इंसान, जो ध्यान से सुनता है।

जब अकेलापन लगे

नया शहर हो, हॉस्टल हो, या भरा हुआ घर — अकेलापन कहीं भी लग सकता है। किसी से दो बातें कर लेने से दिन थोड़ा हल्का हो जाता है।

जब मन भारी हो

काम का तनाव, घर की कोई बात, पढ़ाई का दबाव — कभी-कभी बस बोल देने से बोझ कम लगता है।

जब दिल की बात कहनी हो

रिश्ते की वह बात जो दोस्तों या घरवालों से नहीं कह पा रहे — यहाँ कोई आपको जज नहीं करेगा।

जब बस यूँ ही बात करनी हो

कोई ख़ास वजह नहीं, बस अपनी भाषा में किसी से बात करने का मन है। वह भी ठीक है।

कैसे बात करें

तीन तरीक़े, जो आपको ठीक लगे

मोबाइल नंबर (OTP) से या Guest बनकर ऐप खोलिए, अपनी भाषा चुनिए, और host की profile, voice intro व rating देखकर बात शुरू कीजिए।

वॉइस कॉल

अपनी भाषा का host चुनिए और 1-on-1 private कॉल कीजिए। हर host का प्रति-मिनट rate कॉल से पहले दिखता है।

चैट

बोलने का मन न हो तो लिखकर बात कीजिए। Host टेक्स्ट या voice note में जवाब देते हैं।

लाइव ऑडियो रूम

Host के लाइव रूम में फ्री में सुनिए। बोलना चाहें तो हाथ उठाइए — host आपको बोलने के लिए ऊपर बुला सकते हैं।

हिंदी, English, बंगाली, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, उर्दू
आपकी privacy

आपकी पहचान छुपी रहती है

आप क्या बताना चाहते हैं और क्या नहीं, यह आप तय करते हैं।

नंबर कभी नहीं दिखता

Host को सिर्फ़ आपका nickname, avatar और भाषाएँ दिखती हैं — फोन नंबर कभी नहीं। चाहें तो Guest बनकर, बिना नंबर के भी ऐप चला सकते हैं।

कॉल रिकॉर्ड नहीं होती

कॉल का audio न रिकॉर्ड होता है, न उसका transcript बनता है। Billing के लिए सिर्फ़ कॉल का समय, अवधि और coins की जानकारी रहती है।

हर host verified

हर host का voice audition और KYC होता है, और हमारी टीम के approve करने के बाद ही वह कॉल ले सकता है।

Report और block

कोई host ठीक न लगे तो उसे ऐप में ही report या block कर सकते हैं। हमारी टीम reports देखती है।

कितना ख़र्च

पहले से पता, कोई छुपा शुल्क नहीं

कॉल से पहले host का rate और आपके coins, दोनों सामने दिखते हैं।

लाइव ऑडियो रूम सुनना फ्री है

किसी भी लाइव रूम में जुड़कर सुनने का कोई पैसा नहीं लगता।

कॉल — coins में, प्रति मिनट

Billing तब शुरू होती है जब host कॉल उठा ले; जो कॉल न उठे, वह फ्री है। शुरू हुआ हर मिनट पूरा गिना जाता है।

चैट — हर मैसेज पर कुछ coins

आपके भेजे हर मैसेज पर कुछ coins लगते हैं। Host के जवाब आपके लिए फ्री हैं।

कोई subscription नहीं

Coins Google Play से एक बार के pack में ख़रीदे जाते हैं। कोई मासिक शुल्क नहीं।

Talk Yaaro क्या नहीं है

यह therapy नहीं है, dating ऐप नहीं है, और संकट के समय की सेवा नहीं है। Host सुनते हैं — इलाज या डॉक्टरी सलाह नहीं देते। अगर आप या कोई और तुरंत ख़तरे में हो, तो 112 पर कॉल कीजिए। मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए Tele-MANAS 14416 पर 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध है।

Launch पर सबसे पहले ख़बर पाइए

Talk Yaaro ऐप अभी Google Play पर नहीं आया है। अपना email छोड़िए — ऐप आते ही हम आपको बता देंगे।

Coming Soon
Google Play
Coming Soon
App Store

Is mahine Google Play par launch ho raha hai — sabse pehle khabar pao.

सवाल-जवाब

आपके सवाल

क्या Talk Yaaro पर बात करना सच में anonymous है?

हाँ। Host को सिर्फ़ आपका nickname, avatar और भाषाएँ दिखती हैं — आपका फोन नंबर कभी नहीं। चाहें तो Guest mode में बिना फोन नंबर के भी ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या मेरी कॉल रिकॉर्ड होती है?

नहीं। कॉल का audio कभी रिकॉर्ड नहीं होता और कोई transcript नहीं बनता। लाइव ऑडियो रूम भी रिकॉर्ड नहीं होते। Billing के लिए सिर्फ़ कॉल की जानकारी (समय, अवधि, coins) रखी जाती है।

क्या बात करने के पैसे लगते हैं?

लाइव ऑडियो रूम में सुनना फ्री है। कॉल पर coins प्रति मिनट लगते हैं — हर host का rate कॉल से पहले दिखता है, और billing host के कॉल उठाने के बाद ही शुरू होती है। चैट में आपके हर मैसेज पर कुछ coins लगते हैं। Coins Google Play से pack में ख़रीदे जाते हैं; कोई subscription नहीं है।

Host कौन होते हैं? क्या वे therapist हैं?

नहीं, वे therapist नहीं हैं। Host verified community member होते हैं जिन्होंने voice audition और KYC पूरा किया है और जिन्हें हमारी टीम ने approve किया है। वे ध्यान से, बिना जज किए सुनते हैं।

क्या Talk Yaaro dating ऐप है?

नहीं। Talk Yaaro भावनात्मक सहारे के लिए है — जब आपको बस किसी से बात करनी हो। यहाँ कोई swiping, matching या dating नहीं है।

किन भाषाओं में बात कर सकते हैं?

12 भाषाओं में: हिंदी, English, बंगाली, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया और उर्दू। ऐप में भाषा चुनकर उसी भाषा के host से बात कर सकते हैं।

क्या 18 साल से कम उम्र के लोग इसे इस्तेमाल कर सकते हैं?

नहीं। Talk Yaaro सिर्फ़ 18 साल या उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए है।

ऐप कहाँ मिलेगा?

Talk Yaaro ऐप जल्द Google Play पर (Android के लिए) आ रहा है। अभी iPhone ऐप नहीं है। इस पेज पर अपना email छोड़िए — ऐप आते ही हम आपको बता देंगे।

किसी ऐसे दोस्त को भेजिए जिसे इसकी ज़रूरत हो

दूसरों की बात सुनना आपको अच्छा लगता है? Talk Yaaro host बनिए।